देहरादून : हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने की गुहार यूपी सरकार से विपक्षी दल और जनता लगा रही है। बीते दिन यूपी प्रशासन औऱ हाथर, पुलिस का जो रुप सामने आया वो शर्मनाक है जिससे विपक्षी दलों में रोष है। वहीं राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भी कांग्रेस में गुस्सा है। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया गया। वहीं गैंगरेप मामले और यूपी सरकार के बेरुखे रवैये को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश भर में मौन सत्याग्रह किया। यूपी सरकार और पुलिस के रवैये के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और कई सवाल खड़े किए। वहीं गैंगरेप मामले में यूपी सरकार के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस ने हल्ला बोल किया। कांग्रेस राज्यभर में एक दिवसीय सत्याग्रह कर रही है।
आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस देहरादून के गांधी पार्क के सामने मौन सत्याग्रह कर रही है। ये मौन सत्याग्रह सभी जिला और महानगर मुख्यालयों किया जा रहा है। हाथरस की बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और जघन्य हत्या के विरोध में कांग्रेस ने सत्याग्रह की शुरु किया।
दोपहर 12 बजे सत्याग्रह पूर्ण होने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने केंद्र, यूपी और राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है गरीब और वंचित वर्ग पर जुल्म भी बढ़ जाते हैं। बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा की सरकारों में बेटियां सुरक्षित ही नहीं है। पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने पर जोर है। सत्याग्रह में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, आर्येन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, डॉ प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।