सुशांत सिंह राजपूत केस अभी सुर्खियों में। असल में सुशांत केस अब ड्रग केस बनकर रह गया है। हालांकि सीबीआई का दावा है कि सुशांत केस में हत्या के एंगल से जांच की जा रही है लेकिन एनसीबी ड्रग पै़डलर्स पर शिकंजा कसे हैं। वहीं इस बीच बिहार के एक और एक्टर की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जी हां एक्टर का नाम अक्षत उत्कर्ष है। मुंबई में पिछले कुछ समय से अभिनेता के तौर पर काम कर रहे थे। अक्षत की अचानक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। एक्टर अक्षत के एक परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अक्षत उत्कर्ष बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। अक्षत की मौत पर उनके मामा रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात में उन्होंने अपने पिता से बात की थी। उस समय तक सब ठीक था। इसके बाद देर रात अक्षत के मौत की खबर मिली। परिवारवालों का सवाल है कि आखिरी फोन कॉल के बाद ऐसा क्या हुआ कि अक्षत इस दुनिया को अलविदा कह गया। अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है। दूसरी ओर पुलिस ने अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस बीच अक्षत का का शव मुंबई से पटना लाया जा चुका है।