Dehradunhighlight

उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाई विधायक ने आवाज, हो सकती है कार्यवाही!

Breaking uttarakhand news

देहरादून : लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरण सिंह फर्त्याल पर भाजपा संगठन कार्यवाही कर सकता है। जी हां 23 सितंबर को हुए एक दिवसीय मानसून सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ सदन में नियम 58 के तहत सदन की कार्यवाही रोक कर, टनकपुर जौलजीबी सड़क मार्ग की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही सरकार के खिलाफ पूरन सिंह फर्त्याल चर्चा करने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान अब भाजपा संगठन ने भी लिया है।

इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि पूरण सिंह फर्त्याल मामले पर आज संगठन स्तर पर चर्चा की जाएगी और कल तक संगठन के द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा उससे मीडिया को अवगत करा दिया जाएगा। बंशीधर भगत का कहना है कि उत्तराखंड में  ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ता पक्ष के विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नियम 58 के तहत चर्चा की मांग की है इसलिए पार्टी इसका संज्ञान ले रही है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने फिर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बाकायदा पत्र लिखकर सरकार को सीधेतौर पर भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारी ठहराया है। भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने नियम 58 के तहत जौलीजीवी-टनकपुर मोटर मार्ग के टेंडर प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के मामले में सवाल लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा विधायक के सवाल पर सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि सरकार के खिलाफ किसी भी सत्ता पक्ष के विधायक ने कार्यस्थगन के तहत प्रस्ताव सदन में लाया हो। उन्होंने कहा कि विधायक ने सरकार की जीरो टाॅलरेंस की नीति की पोल खोलकर रख दी है।

Back to top button