highlightNainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर : उपाध्यक्ष समेत कइयों ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर ये आरोप

Breaking uttarakhand news

नैनीताल : 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलों में उटक पटक चालू हो गई, जहां एक ओर कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं राजनीतिक दल कार्यकर्ता को पार्टी में जोड़ने में लगी हुई है। ऐसा ही एक मामला कांग्रेस पार्टी में देखा गया जहां वरिष्ठ महिला नेत्री एवं नैनीताल जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गीता शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।

बता दें कि आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ महिला नेत्री गीता शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं की हमेशा अनदेखी की जाती है और समाज से जुड़े लोगों को भी कोई जगह नहीं मिलती है, जिससे नाराज होकर आज उन्होंने अपनी दर्जनों महिला समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी में कुछ चुनिंदा लोग ही हैं जो कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं जो सक्रिय कार्यकर्ताओं की हमेशा अनदेखी करते है उन्होंने कांग्रेस को जनविरोधी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी उनका किसी भी पार्टी में जाने का मन नहीं है और वे जनता के साथ मिलकर समाज सेवा करेंगी।

Back to top button