Big NewsDehradun

सीएम का बड़ा बयान : उत्तराखंड में नहीं होगा लॉकडाउन

Breaking uttarakhand news

देहरादून : एक ओऱ जहां वीकेंड में 2 दिन शनिवार और रविवार लॉकडाउन को लेकर जहां व्यापारियों में सहमति नहीं बनी तो वहीं सीएम ने प्रदेश में लॉकडाउन के अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। जी हां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते दिन पीसी करते हुए लॉकडाउन को लेकर स्थिति साफ की कि उत्तराखंड में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

बता दें कि बीते दिन भी दून व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमे व्यापारियों में मतभेद दिखा। व्यापारी दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने दो दिन शनिवार और रविवार लॉकडाउन पर सहमति जताई तो वहीं दूसरे गुट ने इस पर सहमति नहीं जताई। उनका कहना है कि कई महीने लॉकडाउन के कारण उन्हें नुकसान हुआ। उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है तो वो इसके पक्ष में नहीं है वहीं अगर बाजार पूरा बंद नहीं तो सैनिटाइजेशन का काम नहीं हो सकेगा इससे दुविधा बरकरार है। क्योंकि मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार की चिंता भई बढ़ती जा रही है। वहीं उत्तराखंड में बढ़ते मामलों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही थी कि उत्तराखंड में लॉकडाउन लागू होगा लेकिन सीएम ने बीते दिन स्थिति साफ कर दी है कि उत्तराखंड में लॉकडाउन नहीं लगेगा। नियमों का पालन कराते हुए सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।

Back to top button