Big NewsDehradun

उत्तराखंड पुलिस से बड़ी खबर, जल्द मिल सकती है ये सौगात, सालों से है इंतजार

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग से इसी माह एक बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यालय स्तर पर तेजी से सूची तैयार की जा रही है। पुलिस में 1995 तक भर्ती नागरिक पुलिस विषेश श्रेणी के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के प्रमोशन का फैसला लिया गया है।

मुख्याल की ओर से रेंज़ स्तर से ऐसे पुलिसकर्मियों का डाटा मंगवाया है। डाटा मिलने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और योग्य कर्मियों का प्रमोशन किया जाएगा। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 20 सितंबर तक रिकाॅर्ड मुख्यालय को देना होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि जिन पुलिस कर्मियों को अंतिम रूप से उत्तराखंड राज्य आबंटित न हुआ हो, उनके नाम इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे।

साथ ही जो पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश राज्य से पारस्पारिक स्थानांतरण नीति के तहत उत्तराखं डमें आये हों, उसकी जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही प्रमोशन के सेवा अभिलेख पिछले पांच सालों को सेवा अभिलेख भी मांगा गया है। इसमें कर्मियों को सेवा काल के दौरान दिए गए दंडों या सराहनीय कार्यों को विवरण दिया जाएगा।

Back to top button