highlight

देहरादून बिग ब्रेकिंग : सीएम त्रिवेंद्र रावत के एक औऱ ओएसडी कोरोना पॉजिटिव

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पूरे भाजपा में धीरे धीरे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर कई विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम के साथ खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं उत्तराखंड शासन में बड़ी खबर है। जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और विशेष कार्याधिकारी ऊर्बा दत्त भट्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। दोनों को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम के ओएसडी ने खुद इसकी पुष्टि की है।

जानकारी मिली है कि मंगलवार को उनको लक्षण दिखने पर कोरोना होने की आशंका हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी के ऑफिस में किसी कार्मिक में कोरोना के लक्षण दिखाए दे रहे हैं। जिसके बाद उनकी पत्नी वर्षा भट्ट में कोरोना के लक्षण दिखने लगे जिसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button