Haridwarhighlight

ब्रेकिंग : पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, लोगों ने कंधे पर उठाया…देखें VIDEO

https://youtu.be/5Wj__IHnLcE

रूड़की: रुड़की के लक्सर में एक विशालकाय अजगर मिलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में शुगर मिल के पास वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल को सूचना दी गई। विशालकाय अजगर शुगर मिल के पास खंबे के सहारे एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। सूचना मिलते ही वन विभाग लक्सर की टीम और नगर पालिका परिषद लक्सर के कर्मचारी क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे।

पेड़ पर झूल रहे विशालकाय अजगर को बमुश्किल पेड़ से उतारा। वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल का कहना है कि विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। अजगर को पथरी के जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस तरह के कई रेस्क्यू किए गए हैं, जिसमें वन्य जीव जंतुओं को नया जीवनदान मिला। विशालकाय अजगर के पकड़े जाने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

Back to top button