एक फेसबुक पोस्ट से देश में एक बार फिर दंगा भड़का जिसमे कई मासूमों ने अपनी जान गंवाई वहीं सैंकड़ों लोग घायल है जिसमे कई पुलिस वाले भी शामिल है। जी हां मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है जहां एक फेसबुक पोस्ट से भड़े शरारती तत्वों ने डी.जे.हल्ली, के.जी. हल्ली, पुलिकेशिनगर और कवल बायरसेंड्रा में आगजनी की और तोड़फोड़ की। इस हिंसा में 3 लोगों की मौत की खबर है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग जख्मी हुए हैं जिसमे 100 से ज्यादा पुलिस वाले भी शामिल है। वहीं धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट को शेयर करने के मुख्य आरोपी कांग्रेस विधायक के भतीजे नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि नवीन कांग्रेस पार्टी विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में 145 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कांग्रेस विधायक के भतीजे द्वारा एक फेसबुक पोस्ट से बेंगलुरु शहर में दंगा भड़का। पूरा शहर जला, 6 लोगों की मौत की खबर है वहीं कई घायल है। सरकारी और गैर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान हुआ। वहीं आज बुधवार को पुलिस ने अपमानजनक फेसबुक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर पुलिस आयुक्त कमल पंत ने जानकारी दी कि डी.जे. हल्ली में हुई घटनाओं के सिलसिले में आरोपी नवीन को अपमानजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं हिंसा के बाद शरारती तत्वों द्वारा विधायक के घर पर तोड़फोड़ भी की और घर के बाहर आगजनी भी की। इसके साथ ही पुलिस स्टेशन में भी आगजनी हुई। उपद्रवियों ने घर से लेकर गाड़ियों तक किसी भी चीज को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। खबर है कि इस हिंसा में अडिशनल पुलिस कमिश्नर सहित 100 से ज्यादा पुलिसवाले भी जख्मी हो गए। धारा 144 लागू कर दिया गया है। हिंसा वाले और इसके आसपास के इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया है कि RAF, CRPF और CISF की कुछ कंपनियां भी मदद के लिए आई हैं।