Chamolihighlight

उत्तराखंड : पुल बनाने के लिए बनाए थे गड्ढे, दो लड़कों की डूबने से मौत

Breaking uttarakhand newsचमोली: चमोली में जिले में एक दुखद हादसा हुआ है। देवाल ब्लाॅक के दूरस्थ गांव तोरती के समीप सड़क मार्ग को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल निर्माण के दौरान बनाये गड्ढे में जमा पानी में दो किशोर डूब गए। जिनका शव कड़ी मशक्कत के बाद स्थानिय लोगों ने बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार अनिल राम 17 वर्ष और उसका दोस्त विक्रम लाल 18 वर्ष दोनों ही तोरती गांव के रहने वाले हैं, जो गांव को जोड़ने वाली सड़क मार्ग पर बन रहे पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गए। गड्ढे में पानी और मलबा जमा होने के चलते दोनों किशोर गड्ढे में ही अंदर फंसते चले गए। एसडीएम थराली किशन सिंह नेगी के अनुसार घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। लेकिन, घटनास्थल और गांव से दूर था।

दूसरा यह कि यहां बोबाईन नेटवर्क भी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल को रवाना हुई। घटना एक दिन पहले की है। रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने दोनों लड़को के शव गड्ढे से निकाल लिए। राजस्व टीम के मौके पर पहुंचते ही घटना के सटीक कारणों का पता लग पायेगा।

Back to top button