Big NewsNational

देश से सबसे बुरी खबर : IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, 4 घायल

Badrinath

पूरे देश के लिए आज सबसे बुरी खबर है। जी हां एएऩआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि  मणिपुर में असम राइफल्स की यूनिट पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमे सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घात लगाकर बैठे पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के आतंकवादियों ने मणिपुर के चंदेल जिला में म्यानमार बॉर्डर से सटे इलाके में असल राइफल्स की टुकड़ी पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने पहले एक IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। जानकारी मिली है कि मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किमी दूर यह घटना घटी है। इस हमले के बाद सेना के कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।शहीद जवानों की शहादत को हम नमन करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Back to top button