Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत

Badrinath
FILE PHOTO

देहरादून : देहरादून के दून अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि महिला को दिल की बिमारी थी जिसकी उपचार के दौरान आज यानी की शनिवार दोपहर मौत हो गई। महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है। वहीं प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 62 तक पहुंच गया था और ये 63वीं मौत हैं। हालांकि मृतकों को गंभीर बिमारियां भी थी। मृतक अलग-अलग जिलों से थे। वहीं आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5717 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा कहर उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में बरप रहा है। वहीं 4 जिलों में रविवार और शनिवार यानी की दो दिन लॉकडाउन लागू किया गया है। साथ ही कई जिलों में कई कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैँ।

निजी अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल में किया गया था महिला को भर्ती

ज्यादा जानकारी देते हुए दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि महिला यमुना कॉलोनी निवासी थी जिसे शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला दिल की बीमारी से पीड़ित थी। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को रात को ही आईसीयू में भर्ती कराया गया था। महिला का इलाज चल रहा था और आज दोपहर महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी दी कि महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया।

Back to top button