highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड ब्रेकिंग : प्राइवेट अस्पताल का कारनामा, पहले बताया लड़का बाद में दे दी लड़की

Born boy Aspal caught girlकाशीपुर : काशीपुर के निजी अस्पताल ने ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगा है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कोतवाल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हिम्मतपुर बाजपुर रोड निवासी सुखबीर सिंह ने एसडीएम काशीपुर को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 17 जुलाई को उसने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

शिकायती पत्र में बताया गया है कि उसकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के दौरान उनको बेटा दिखाया गया। उसकी पत्नी को भी दिखाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने भी बेटा होने की बात कही थी। सुखवीर का आरोप है कि बाद में अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि तुम्हारे लड़की हुई थी और आप्रेशन से हुई है। सुखवीर ने लड़की होने की बात सुनते ही हैरानी जाहिर की। सुखवीर का आरोप है कि उसके नवजात को उसी जगह भर्ती एक अन्य महिला को दे दिया गया है। सुखवीर ने निजी अस्पताल की एक स्टाफ और महिला चिकित्सक पर बच्चे को बदलने का आरोप लगाया है।

Back to top button