Dehradunhighlight

ब्रेकिंग : भारी मलबा गिरने से मसूरी NH बंद, लगी वाहनों की लंबी कतारें

Breaking uttarakhand newsमसूरी : बारिश का कहर जारी है। गरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण मसूरी नेशनल हाईवे बंद  है। मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह भूस्खलन हो गया। इसके चलते त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग बंद पड़े हैं। आज सुबह करीब 6 बजे यहां भूस्खलन हो गया। जिसके चलते लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पद रहा है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है।

Back to top button