Big NewsRudraprayag

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इस जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, गांव पर मंडराया खतरा

रुद्रप्रयाग: राज्य में मानसून की रफ्तार भले की कम हो गई हो, लेकिन लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। कई जिलों में बारिश के कारण रास्ते बंद हैं। इस बीच रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी से बड़ी खबर सामने आई है। घाटी में बादल फटने से निचले इलाकों में भारी तबाही हुई है। लोगों के खेत, नहरें, रास्ते और पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई।

Breaking uttarakhand news

क्यूंजा घाटी में बादल फटन से किनसीरी गांव में भारी नुकसान हुआ है। लोगों ने रातभर जागकर रात बिताई। खेत पूरी तरह बर्बाद हो गई। गांव तक पहुंचने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों के मकानों को खतरा हो गया है। इसके अलावा राज्यभर में बारिश के कारण कई मार्ग बंद हैं। मसूरी-चकराता और यमुनोत्री मार्ग बंद हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा गिरना जारी है।

Back to top button