BageshwarBig News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जिसने भी सुना हैरान रह गया

Breaking uttarakhand newsबागेश्वर : बागेश्वर के गापानी गांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भी सुना हैरान रह गया। पति ने पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला किसी तरह जान बचाकर खुद ही जिला अस्पताल पहुंची। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों में उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारों के अनुसार रविवार की सुबह गापानी गांव में कविता देवी का उसके ही पति बिशन राम ने गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। महिला बड़ी मुश्किल से जान बचाकर जिला अस्पताल पहुंची। वो अपनी 14 साल की बेटी और भाई को साथ लाई। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। उसेक गले पर रस्सी के निशान साफ़ नजर आ रहे हैं।

महिला के अनुसार वो पशुओं के लिए घास काटने जंगल जा रही थी। पिछे से उसके पति ने रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की। अगरउसके चंगुल से न छूटी होती तो उसकी जान जा सकती थी। इसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी गले में काफी चोट है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए गई हुई है। मामले की जांच कर करवाई जायेगी।

Back to top button