Big NewsDehradun

बड़ी खबर: रुड़की मेयर गौरव गोयल की BJP में वापसी, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: भाजपा के लिए खुशी की खबर है। रुड़की मेयर गौरव गोयल ने भाजपा में आज वापसी कर ली है। 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ गौरव गोयल ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में उनका जोरदार स्वाग किया गया है।

गौरव गोयल को रुड़की नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था, जिसके बाद गौरव गोयल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। पार्टी में वापस पर उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से वो बेहद खुश हैं। कहा कि 20 साल पार्टी के लिए काम किया है। कहा कि इस दौरान कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कभी पार्टी के खिलाफ नहीं बोले। कहा कि रुड़की नगर निगम मं बेहतर काम कर पार्टी का नाम ऊंचा करेंगे।

18 भाजपा के पार्षद और 12 वो पार्षद जो अब भाजपा का दामन थाम रहें, कुल 30 पार्षदों को साथ लेकर चलूंगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौरव गोयल के साथ आए 12 निर्दलीय पार्षदों को पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। मेयर गौरव गोयल के पार्टी में शामिल होने के बाद उत्तराखंड में भाजपा के 8 में से 6 हो गए हैं।

Back to top button