BageshwarBig News

उत्तराखंड में ऑनर किलिंग का खतरनाक मामला, पिता ने गर्भवती बेटी को मारकर दफनाया

Breaking uttarakhand newsबागेश्वर : बागेश्वर जिले के कांडा गांव में गर्भवती किशोरी को पिता ने ही मारकर दफना दिया। दफनाने के बाद पिता ने भी बेटी की खुदकुशी की बात फैला दी। मामले पर शक होने के बाद पुलिस ने डीएम की अनुमति से डेड बाॅडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चैंका दिया। किशोरी के पेट में 16 हफ्ते का गर्भ होने की पुष्टि हुई है।

आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया है। किशोरी को गर्भवती किसने किया था यह पता लगाने के लिए पुलिस अब कुछ लोगों के डीएनए सैंपल लेने के तैयारी कर रही है। आरोपित को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी रचिता जुयाल ने संज्ञान में मामला आने पर उसकी छानबीन शुरू कराई। इससे पहले नौ जुलाई को किशोरी की मां ने कांडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दफनाए गए शव को निकाला गया

पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डीएम की अनुमति से दफनाए गए शव को निकाला गया। जिला मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अल्मोड़ा ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पिता की बातों पर संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने लोकलाज के भय से आवेश में आकर गला घोंट कर बेटी की हत्या करने की बात कबूल की।

मंतोली गांव में रहती थी

किशोरी मंतोली गांव में रहती थी। सात जुलाई को परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। इस पर कहासुनी होने के बाद पिता अपने घर जेठाई चला गया। रात में ही मंतोली पहुंचा और बेटी के कमरे में जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या करके चुपचाप जेठाई लौट आया। अगली सुबह फिर मंतोली पहुंचा और गांव के लोगों से कहा कि लोकलाज के भय से बेटी ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की बात पर यकीन कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को श्मशान घाट पर दफना भी दिया था।

Back to top button