Big NewsDehradun

उत्तराखंड : मूसलधार बारिश बनी आफत, यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : देर रात से राज्य के विभिन्न इलाकों में मूलधार बारिश हुई। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गढ़वाल मंडल में देखने को मिला। जगह-जगह मलबा आने से सबदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद हो गया। किसी तरह मार्ग को खोला गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे अभी भी हनुमान चट्टी के पास बंद है।

रुद्रप्रयाग क्षेत्र में बीती रात को तेज बारिश हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़, नारकोटा में देर रात मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे आज सुबह खोल दिया गया। यमुनोत्रीघाटी में रात भर झमाझम बारिश होने के बाद आज सुबह मौसम साफ हो गया है। यमुनोत्री हाईवे हनुमानचट्टी में अभी भी अवरुद्ध चल रहा है।

Back to top button