कानपुर इकाउंटर में नया खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो कुख्यात विकास ने अपने घर में बंकर नुमा संरचनाएं बना रखीं थीं। पुलिस और दुश्मनों से छिपने के लिए ये व्यवस्था की गई थी। विकास दुबे का किले नुमां घर गिराए जाने के बाद ये खुलासा हुआ है।
आपको बता दें कि आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाला विकास दुबे ने अपना घर बेहद सुरक्षित बना रखा था। घर की चाहरदिवार काफी ऊंची थी और उसके ऊपर कंटीले तार लगाए गए थे। मेन इंट्रेस पर दो सीसीटीवी लगाए गए थे। मेन गेट काफी बड़ा और मजबूत था। इसके बाद घर के भीतर भी बरामदे में लोहे की ग्रिल लगाकर सुरक्षित बनाया गया था।
विकास दुबे के घर में कमरे के भीतर कमरे थे। इन्हीं में विकास अपनी जरायम की दुनिया की डीलिंग करता। जिस वक्त पुलिस पार्टी ने विकास दुबे के घर पर दबिश डाली थी उस समय विकास के साथ उसके गैंग के कुछ अन्य अपराधियों के साथ ही विकास के पिता भी मौजूद थे। यही नहीं, विकास ने अपने पिता की देखभाल के लिए एक दंपत्ति को भी रखा हुआ है। ये दंपत्ति भी वारदात के दौरान घर में ही बना रहा। इसी से समझा जा सकता है कि इन लोगों को पुलिस की गोलियों का कोई डर नहीं था। विकास की मां अपने दूसरे बेटे के साथ कानपुर शहर में रहती हैं।
पुलिस ने विकास दुबे का घर जेसीबी लगाकर गिरा दिया है। घर की चाहरदिवारी से लेकर कमरों तक को पुलिस ने जेसीबी से रौंद दिया है। यहां तक कि घर में रखी गाड़ियां को भी पुलिस ने जेसीबी से कूंच दिया है। घर में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को भी जेसीबी ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।