highlightNational

28 की हुई रिया, पिछले साल सुशांत के साथ लद्दाख में मनाया था बर्थडे, मिला था खास गिफ्ट

Breaking uttarakhand newsमुुंबई: दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को लोग अब तक भुला नहीं पा रहे हैं। उनसे जुड़ी नई-नई बातें हर दिन सामने आ रही हैं। सुशांत से जुड़ी यादों को उनके फैन सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ता का 28वां जन्मदिन है। सुशांत और रिया ने कभी खुलकर अपने रिलेशन के बारे में कभी खुलकर नहीं कहा, लेकिन वो अक्सर साथ नजर आते थे। पिछले साुल सुशांत ने उनको जन्मदिन पर शानदार तोहफा दिया था।

पिछले साल रिया ने अपना जन्मदिन सुशांत के साथ ही सेलिब्रेट किया था। उस दौरान एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिनमें वो सुशांत के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। रिया ने सुशांत के साथ अपना जन्मदिन पिछले साल लद्दाख में मनाया था। रिया और सुशांत दोनों ने अपने लद्दाख वेकेशन की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं, फिर भी लोगों ने इनकी चोरी पकड़ ली थी।

सुशांत ने रिया को बर्थडे डायमंड पेंडेंट दिया था। बर्थडे के दिन रिया ने एसे पहना भी था। लेकिन, अब एक साल में ही वक्त पूरी तरह से बदल चुका है। आज एक फिर वही दिन लौट कर आया है, फर्क सिर्फ इतना ही कि अब रिया के किसी भी जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए उनके साथ सुशांत मौजूद नहीं हैं। ना ही रिया को अब सुशांत की तरफ से कोई भी सरप्राइज गिफ्ट मिला है।

रिया और सुशांत शादी करने वाले थे। रिया ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों नवंबर में शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई। रिया और सुशांत एक हैप्पी कपल थे। दोनों आए दिन डिनर डेट पर देखे जातें थे। जिम भी साथ आना जाना कर रहे थे। लंबे समय से दोनों लिव इन में थे। अक्सर एक साथ हॉलीडेज पर जाया करते थे। फिल्म छिछोरे के हिट होने के बाद सुशांत गर्लफ्रेंड रिया के साथ यूरोप के ट्रिप पर गए थे।

Back to top button