Big NewsDehradun

बड़ी खबर : नेपाल ने जारी किया लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी का मौसम बुलेटिन, जानें CM ने क्या कहा ?

देहरादून: नेपाल से भारत के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेपाल ने अपने विवादित नक्शे में उत्तराखंड के जिन तीन इलाकों को शामिल किया है। नेपाली एफएम रेडियो अब उन इलाकों का मौसम बुलेटिन भी जारी करने लगे हैं। नेपाल की ओर से लगातार विवाद को हवा दी जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि जो नेपाल कर रहा है। वो हम भी कर सकते हैं। लेकिन, नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है और ऐसा करना पूरी तरह गलत है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया राष्ट्रहित में नहीं होती हैं। उन्होंने नेपाल को नसीहत भी कि नेपाल को ऐसी छोटी-छाटी हरकतों से बचाना चाहिए। नेपाल के साथ हमारे हर तरह के संबंध। हमारे रोटी-बेटी के साथ ही सांस्कृतिक संबंध भी हैं।

Back to top button