Dehradunhighlight

देहरादून : काॅलोनी में घूम रही थी महिला, युवकों ने जबरन घर में खींचा!

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने एक महिला को जबरन पकड़कर अपने घर में लेजाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस वक्त घटना हुई महिला काॅलोनी में ही टहल रही थी।

SO दिलबर सिंह नेगी के अनुसार एक महिला शाम को टहल रही थी। जी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी के पास शराब के नशे में दो लड़के आए और महिला का मुंह दबाकर जबरन अपने घर में खींचने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने महिला की पिटाई भी की। गनीमत रही कि वहां से गुजर रही महिला की सहेली ने देख लिया। उसने उसके पति को बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके पति की भी पिटाई कर दी।

Back to top button