highlightNational

जिस पेंटिंग को सुशांत ने किया था शेयर उसे बनाने वाले ने भी की थी आत्महत्या,तनाव-गरीबी में थे!

appnu uttarakhand newsरविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की। सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है। सुशांत के बैंक डिटेल, कॉल डिटेल समेत सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। वहीं एक नयी बात सुशांत और उनकी सोशल मीडिया पर शेयर एक पेंटिंग को लेकर सामने आ रही है।

पेंटिंग बनाने वाले ने भी की थी खुदकुशी

जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पेटिंग को सुशांत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था उसे बनाने वाले ने भी खुदकुशी कर ली थी। और इस पेंटिंग को बनाने के एक साल बाद उन्होंने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। सबके मन में यही सवाल है कि आखिर सुशांत की ये तस्वीर शेयर करने के पीछे क्या सोच क्या मकसद था। सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था।

appnu uttarakhand newsसुशांत सिंह राजपूत ने भी जून महीने में ही दुनिया को अलविदा कहा

विकिपीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार इस कलाकृति का नाम द स्टारी नाइट है, जिसे नीदरलैंड्स के मशहूर कलाकार Vincent Van Gogh ने जून 1889 में पेंट किया था। अब इसे संयोग कहें या क्या लेकिन इसे सभी संयोग ही मान रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने भी जून महीने में ही दुनिया को अलविदा कहा। यह कलाकृति फ़िलहाल न्यूयॉर्क के म्यूज़ियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट में रखी हुई है।

appnu uttarakhand news

डिप्रेशन और गरीबी में थे विंसेंट डच, खुद की गोली मारी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विंसेंट डच पेंटर थे। पश्चिमी आर्ट में उनके काम को बेहद श्रेष्ठ माना जाता है और सम्मान हासिल है। महज़ 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने 2100 से अधिक पेंटिंग बनाई थी जिनमें से 860 ऑयल पेंटिंग थीं। बताया गया है कि विंसेंट ने अपने जीवन काल का सबसे अहम काम अंतिम दो सालों में ही किया था। लेकिन अफसोस हुआ कि इतने महान कलाकार होते हुए भी वो सफल व्यवसायी नहीं बन सके और वो डिप्रेशन और गरीबी में थे। वहीं इसी के चलते उन्होंने 29 जुलाई 1890 को महज़ 37 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

वहीं मौत के बाद विंसेंट को जीनियस कहा गया। उनके काम का मॉडर्न आर्ट की आधारशिला रखने में अहम योगदान माना जाता है। एम्सटर्डम में उनके नाम पर एक संग्रहालय भी बनाया गया है, जिसमें पेंटिंग और कलाकृतियों का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है।

Back to top button