Big NewsNainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इस जिले में कोरोना पाॅजिटिव महिला की मौत, अब तक इतनी मौतें

Breaking uttarakhand news
FILE PHOTO

हल्द्वानी : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि मरीज तेजी से भी ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन, एक चिंता की बात भी है कि पिछले कुछ समय में कोरोना मरीजों के मौत के मामलों में भी तेजी आई है। हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा निवासी 56 साल की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला 26 मई को दिल्ली से लौटी थी। 10 जून को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत पहले की गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि डाॅक्टरों ने उनको बचाने के काफी प्रयास किये, लेकिन बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर। राज्य में अब तक 25 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौते हो चुकी हैं।

Back to top button