highlightNainital

बड़ी खबर : हल्द्वानी पहुंचा शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Breaking uttarakhand newsनैनीताल : साथियों को बचाते हुए शहीद हुए 6 कुमाऊं राइफल के वीर जवान यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव शरीर आज हल्द्वानी आर्मी स्टेशन पहुंचा। शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव देह दोपहर करीब पौने तीन बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचा। आर्मी ग्राउंड में सेना के जवानों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद पार्थिव शरीर को आर्मी स्टेशन में रख दिया गया, कल यानी रविवार को सुबह छह बजे शव को शहीद के घर पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान स्टेशन कमांडर मोहन अमित, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय आनन्द जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल विकास कुमावत, मेजर राम विनोद सिंह, मेजर साधना व एसडीएम विवेक रॉय मौजूद रहे।

Back to top button