Dehradun

उत्तराखंड में मास्क न पहनने वालों की आई शामत, अब तक 4725 लोगों पर कार्रवाई

appnu uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखण्ड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमान ने लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की जनता द्वारा किए गए उल्लंघन का डाटा दिया। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 1653, मास्क न पहनने पर 4725, क्वारंटाइन का पालन न करने पर 483, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 211 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है।

इसके साथ ही आबकारी एक्ट के अन्तर्गत 1112 अभियोगों में 1184 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एहतियातन अभी तक 488 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधि पूर्ण करने के बाद 314 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर आ गए हैं।

Back to top button