Big NewsDehradun

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग: 11 सौ के पार आंकड़ा, देहरादून में डॉक्टर समेत 32 नये मामले!

Breaking uttarakhand news
FILE

देहरादून : राज्य में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1117 बताई जा रही है। हालांकि इसकी सरकारी रिपोर्ट में अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, देहरादून में मिले 32 नये मामलों की पुष्टि की गई है। राजधानी देहरादून में गुरुवार की सुबह 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1117 हो गई हैं। इसमें 282 मरीज ठीक हो चुके हैं। मिडिया में छपे स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री के बयान के अनुसार आज मिले 32 मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी को दून अस्पताल लाया जा रहा है। आज मिले मामलों में दून अस्पताल की महिला डॉक्टर समेत एक कर्मचारी और दून के एक होटल का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।

Back to top button