Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मुख्यमंत्री कार्यालय किया गया बंद, कैबिनेट मंत्री सेल्फ क्वारंटीन!

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 29 मई को कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री भी सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री के सचिवालय स्थिति कार्यालय को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि सचिवालय को खुला रखा गया है। इस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।

सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उनको एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। महाराज 29 मई को कैबिनेट में शामिल हुए थे। उस कैबिनेट में सीएम समेत अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए थे। उन पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि फिलहाल उनको लो रिस्क में माना गया है। लेकिन, एहतियातन सभी मंत्री सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Back to top button