highlightTehri Garhwal

इस गांव में गिरा मकान, मलबे में दबी मां-बेटी, मां की दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand newsदेवप्रयाग : देवप्रयाग के पास रामपुर श्यामपुर तोक के घटोल गांव में सुबह तड़के करीब चार बजे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में 80 साल की नकटी देवी और उनकी 48 साल की बेटी पीताम्बरी देवी की मलबे में दब गई। हादसे में 80 साल की नकटी देवी की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मलबे से बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मलबे से बुजुर्ग महिला नकटी देवी का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली। तब फोर्स ने राहत-बचाव कार्य किया गया। पत्थरों वाला मकान गांव के बीच होने के कारण मलबा तसलों से निकाला गया।

Back to top button