देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर लॉकडाउन से पीड़ित लोगों को कोई राहत नहीं देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कांग्रेस कल राष्ट्रव्यापी स्पीक अप इंडिया अभियान चलाने जा रही है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ ही इस मुहिम अन्य लोग भी शामिल होंगे।
11 बजे से दोपहर दो बजे तक इस अभियान को चलाया जाएगा। अभियान के तहत फेसबुक के माध्यम से केंद्र सरकार से सवाल पूछे जाएंगे साथ ही सरकार से विभिन्न मांगों को पूरा करने का भी अनुरोध किया जाएगा। सरकार को प्रवासियों की चिंता नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड के प्रवासियों और गरीबों के खातों में 10-10 हजार रुपए तत्काल जमा किये जाने चाहिए। साथ ही अगले छह माह तक साढ़े सात हजार रुपए भी ऐसे लोगों के खातों में जमा करने की मांग कांग्रेस लगातार उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रावासियों को उनकी इच्छा के अनुसार मनरेगा में काम किया जाना चाहिए।