देहरादून, संवाददाता – केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के गैरसैंण दौरे और वहां से सूबे की रेल योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करने के मसले पर पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने चुटकी ली है। किशोर उपाध्याय ने कहा है कि बेहतर होता कि सुरेश प्रभु राज्य को उसकी जरूरतों के हिसाब से मांगी गयी योजनाओं को केंद्र से स्वीकृत करा देते। किशोर ने कहा राज्य के जंगल ऑक्सीजन देने में अपना योगदान दे रहे हैं। कई विकास योजनाएं सूबे के जंगलों की वजह से लटकी हुई हैं। राज्य लंबे अर्से से ग्रीन बोनस की मांग कर रहा है बावजूद इसके केंद्र उत्तराखंड की जरूरतों को नहीं समझ पा रहा है।