highlightNational

बड़ी खबर : BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Breaking uttarakhand newsअयोध्या : सांसद लल्लू सिंह के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह पर एक हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या काट दी। हालंकि जवाबी फायरिंग में घायल हुआ गांव का हिस्ट्रीशीटर नन्हा यादव भी मारा गया। वारदात से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे आपसी विवाद माना जा रहा है।

फायरिंग में घायल हुए जय प्रकाश सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल में ही हिस्ट्रीशीटर की भी मौत हो गई। चिकित्सकों उनको रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत है गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में एक पंचायत के दौरान नन्हा यादव ने ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह को गोली मारी जिस पर में गुस्साए ग्रामीणों ने नन्हा यादव पर फायर कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों की दुश्मनी काफी पुरानी है।

Back to top button