Big NewsHaridwar

उत्तराखंड ब्रेकिंग: अस्पाताल में BJP विधायक की पत्नी और बेटे से मारपीट! ये है पूरा मामला

Breaking uttarakhand newsरुड़की: विधायक देशराज कर्णवाण का विवादों से गहरा नाता रहा है। कोई ना कोई विवाद उनके साथ होते ही रहते हैं। ताजा मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हैै। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और बेटे से एक निजी अस्पताल के स्टाफ ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि स्टाफ ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। इधर, डाॅक्टरों ने भी विधायक की पत्नी पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस अधिकारियों की डॉक्टरों से वार्ता चल रही है। तहरीर नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को विधायक की पत्नी वैजयन्ती माला अपने 14 साल के बेटे की रिपोर्ट दिखाने सारंग नर्सिंग होम में पहुंची थी। इस दौरान वह डॉक्टर के केबिन में जाने लगी तो स्टाफ ने उन्हें रोक लिया।

इस बात पर विधायक पत्नी और स्टाफ में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि स्टाफ ने विधायक पत्नी से धक्कामुक्की कर दी। उनके बेटे ने बीच बचाव किया तो स्टाफ ने मारपीट कर दी। इससे अस्पताल में हंगामा बढ़ गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ चंदन सिंह बिष्ट गंगनहर कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल भी कोतवाली पहुंच गया। फिलहाल, मामले में दोनों पक्षों से पुलिस अधिकारी जानकारी ले रहे हैं।

Back to top button