National

यूपी में मूसलाधार बारीश के साथ ओलावृष्टि, दो की मौत

appnu uttarakhand newsउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला और भारी नुकसान हुआ। गुरुवार को तेज आंधी के साथ बादल गरजे। इसी के साथ कई जगहों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। आंधी के चलते सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में पेड़ गिरे, होर्डिंग टूटे और छप्पर उड़ गए। गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। आम की सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। विद्युत लाइन टूटने से सैकड़ों गांव की आपूर्ति ठप हुई। वहीं दो लोगों की मौत हो गई।

बलिया में सुबह आंधी पानी की वजह से दर्जनों पेड़ और विद्युत पोल गिर गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से कई इलाकों में आम के फल को ज्यादा नुकसान हुआ। आंधी और पानी से गेहूं की फसल मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ। सब्जियों की फसल और आम को खासा नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों पेड़ भी उखड़ गए। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच से छह दिन तक बादल छाए रहेंगे औऱ बारिश की संभावना है।

Back to top button