Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर : एक साथ 4 कोरोना के नए मामले आए सामने

appnu uttarakhand news

उत्तराखंड से बड़ी खबर आई है। राज्य में शनिवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। चारों ही मामले ऊधमसिंह नगर से सामने आए हैं।इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अब एक्टिव केसों की संख्या 20 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीआरडीएल हल्द्वानी लैब की रिपोर्ट में आज चार नए नमूनों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सभी चारों मरीज ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। इनमें दो मरीज जेएलएन अस्पताल के हैं। एक सिविल अस्पताल खटीमा से और एक सीएचसी किच्छा।

आज भी एक मरीज हुआ ठीक

बता दें कि बीते दिनों 6 मरीज ठीक होकर घर गए थे। वहीं आज भी एक मरीज को छुट्टी दी गई है। लेकिन अब एक साथ चार लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है।

Back to top button