Big NewsTehri Garhwal

टिहरी VIDEO : क्वारंटाइन हुए डॉक्टर दंपत्ति की बिटिया का पहला बर्थडे बना खास, लोगों ने दिया ऐसा सरप्राइज

टिहरी : पहली संतान औऱ ऊपर से बच्चे का पहला जन्मदिन…हर माता-पिता और बच्चे के लिए पहला जन्मदिन खासा होता है। माता-पिता बच्चे के पहले जन्मदिन पर खास करने की सोचते हैं और उसे यादगार बनाना चाहते हैं। ऐस ही एक डॉक्टर दंपती हैं जिनकी बिटिया का पहला जन्मदिन था। इनके मन में भी बिटिया का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाने की हरसत थी लेकिन ये हरसत पूरी करना अधूरी से लग रही थी। लेकिन इस हरसत को पूरा किया टिहरी के लोगों ने वो भी खास अंदाज में।

नोएडा से टिहरी आए कोरोना फाइटर डॉक्टर दंपत्ति को टिहरी में किया क्वारन्टाइन 

दरअसल नोएडा से टिहरी आए कोरोना फाइटर डॉक्टर दंपत्ति को टिहरी में क्वारन्टाइन किया गया। वहीं डॉक्टर दंपति के मन में हरसत थी कि उनकी बेटी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे लेकिन देश में फैली इस महामारी में कैसे बर्थडे मनाया जाए…पहले ड्यूटी है और दूसरा देश में लॉकडाउन। इस हरसत को पूरा किया स्थानीय लोगों ने. जी हां स्थानीय लोगों ने डॉक्टर दंपत्ति की बेटी का पहला बर्थडे यादगार बना दिया जिसमे जिंदगी भर भूला नहीं जा सकता।

टिहरी के युवाओं ने दिया सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन

जी हां देश के असली कोरोना फाइटर डॉक्टर दंपती की यह हसरत टिहरी कुछ युवाओं ने पूरी कर दी। टिहरी के युवाओं ने डॉक्टर दंपती की बिटिया के लिए एक सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन किया और डॉक्टर दंपति ने अपनी बिटिया के साथ मकान की छत पर आकर यह बर्थडे ज्वॉइन किया। इस दौरान डॉक्टर दंपति के बिटिया का पहला जन्मदिन न मनाने की टीस मन ही मन परेशान कर रही थी। इस दिन को सूक्ष्म रूप से सेलिब्रेट कर सकूं जो कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में उन्हें मुश्किल सा लग रहा था। लेकिन इसको पूरा किया वहां केलोगों ने। केट काटकर और सड़क पर फूल बिछाकर गाना गाकर बिटिया को बर्थडे की बधाई दी। डॉक्टर दंपती ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

आज के हालातों में सारे देश की संवेदना कोरोना योद्धाओं के साथ है। सभी के दिल में उनके लिए मान सम्मान है। इस सम्मान भाव को देखते हुए टिहरी के कुछ युवाओं ने उनकी बिटिया के जन्मदिन पर एक छोटा सा सरप्राइज प्लान किया।

Back to top button