highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड VIDEO : विदेश में फंसी राष्ट्रीय शूटर आयुषी और उनके पति ने त्रिवेंद्र सरकार से मांगी मदद

काशीपुर (सोनू) : कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। कोरोना की दुनिया भर में फैसली चैन को तोड़ने  के लिए सरकार ने देश में लॉक डाउन लागू किया जो कि 17 मई तक रहेगा। कई लोग देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए हैं तो भारत के काफी लोग अन्य राज्यों और देशों में फंसे हैं। इस बीच भारत की नेशनल शूटर आयूषी और उनके पति सक्षम गुप्ता ने सरकार से जाम्बिया से वापस लाने की गुहार लगाई है तो वहीं सक्षम के परिवार ने भी बेचे और बहू को वापस लाने की भारत सरकार से गुहार लगाई।

19 जनवरी 2020 को हुई थी दोनों की शादी

आपको बता दें कि काशीपुर जिले के निवासी सक्षम गुप्ता की शादी आगरा की रहने वाली नेशनल शूटर आयुषी गुप्ता के साथ 19 जनवरी 2020 को हुई थी। उसके बाद फरवरी के महीने में सक्षम और उनकी पत्नी आयुषी जाम्बिया गए थे। तब से के दोनों जाम्बिया लुसाका शहर में फंस गये हैं। आयुषी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटर हैं। उन्होंने भारत सरकार से स्वदेश लाने का आग्रह किया है।

पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत से मांगी मदद

इसके अलावा आयुषी और सक्षम ने एक वीडियो भी जारी किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के द्वारा जारी वीडियो में आयुषी कह रही हैं कि वे अन्तर्राष्ट्रीय रायफल शूटर हैं। अपने बारे में जानकारी देते हुये आयुषी वीडियो में कहती हैं कि भारत के लिये उन्होंने लिये कई अन्तर्राष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लिया है। इसके अलावा पिछले साल आयुषी ने इटली में आयोजित एक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस जीत के लिये उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का सौभाग्य मिला था। वहीं उनके पति सक्षम गुप्ता ने बताया कि वे अपने बिजनेस से जुड़े एक काम के संबंध में जांबिया आये थे। सक्षम ने बताया कि उनकी फ्लाइट 25 मार्च की थी लेकिन लॉक डाउन का एलान 22 मार्च को कर दिया गया, जिसके चलते फ्लाइट कैंसिल हो गयी और वे फंस गये। अपने वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी और उत्तराखंड के सीएम से वापस लाने के लिये अपील की।

Back to top button