देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के बाहर और राज्य में कोरोना महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन में फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिए देवभूमी सेवा एप लाॅन्च किया है। इस एप के माध्यम से ऐसे लोगों का डाटा जुटाया जाएगा, जो अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। इसके सभी प्रदेशों और जिलों में कांग्रेस पदाधिकारी वहां की सरकारों और जिला प्रशासन के साथ बात कर सरकार को जानकारी देगी।
इस एप को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे और कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के विशेष प्रयास से तैयार किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़े चुके मनीष खंडूड़ी, प्रताप नगर से पूर्व विधायक रहे विक्रम सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने देवभूमि सेवा एप को लाॅन्च किया।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एप की जानकारी देते हुए कहा कि यह एप उत्तराखंड के बाहर फंसे व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके जरिए डाटा जुटाया जाएगा। जिसको सरकार देंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए गुहार लगाएंगे। कांग्रेस के साथ ही भाजपा सरकारों को भी इस एप से जुटाई गई जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस एप के जरिये राज्य में और राज्य के बाहर मुश्किल में फंसे लोगों की जानकारी एकत्र करने में मदद मिलेगी। जिससे आसानी से हम उनकी मदद के लिए सरकार और विभाग के सहयोग से पहुंचा सकेंगे।