देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने डीजीपी अनिल रतूड़ी को फोन कर अपने सुरक्षा में लगे उत्तराखंड पुलिस के जवानों को वापस लिए जाने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इस समय उनसे ज्यादा जरूरत पुलिस को उनके जवानों की है।
कोरोना महामारी के बचाव के साथ ही जनता की सेवा में इस समय उत्तराखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से लगी हुई है। इसलिए उन्होंने फैसल लिया है कि जो भी सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में मौजूद हैं। उन्हें वापस लिया जाए और उनको कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के कार्यों में उनको लगाया जाए। अरविंद पांडेय उत्तराखंड के पहले कैबिनेट मंत्री होंगे जो लॉकडाउन में अब बिना सुरक्षाकर्मियों के रहेंगे। साथ ही उनके वाहन के साथ जिप्सी भी नहीं चलेगी।