Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: तेज रफ्तार बस का कहर, तीन लोगों को रौंदा

breaking uttrakhand newsदेहरादून: देहरादून में तेज रफ्तार बस का कहर ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तेज रफ्तार बस ने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FIR) के पास तीन लोगों का रौंद दिया। जिसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह हुआ। बस विकास नगर जा रही थी। हादसे के बाद से चालक फरार है। घायलों को प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है।

Back to top button