
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में शुरू हो गया। विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरूआत हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस ने सदन के अंदर सरकार पर जमकर हमला किया तो वहीं गैरसैंण में जनरल-ओबीसी, येकेडी ने सरकार का घेराव किया औऱ जमकर हंगामा किया।
बता दें कि सत्र के शुरुआत के बाद बाहर OBC कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया औऱ धरने पर बैठ गए। इस दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने पूरे देश और तमाम राज्यों में पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग की। दीपक जोशी ने कहा कि सरकार ने अगर इस वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की तो यूपी के 16 लाख कर्मचारी और तमात राज्य के कर्मचारी बिना किसी सूचना के हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदार उत्तराखंड सरकार रहेगी और केंद्र सरकार रहेगी। दीपक जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के वाहन के सामने भी हंगामा किया। जिसके बाद यहां जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।