Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड ब्रेकिंग : प्रतिबंधित चीतल, नीलगाय का मांस बरामद, 4 गिरफ्तार

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) उधम सिंह नगर के वन क्षेत्र में उस बक्त सनसनी फैल गयी जिस बक्त एक चेकिंग के दौरान एक जिप्सी से प्रतिबंधित वन्यजीव का मांस बरामद हुआ। विभाग और बन्नाखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जिप्सी में रखा चीतल, नीलगाय का मांस बरामद हुआ है।

वन विभाग ने शिकार में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक, तीन बड़े चाकू भी कब्जे में लिये गये हैं। चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग अधिकारी के निर्देशन पर बरहैनी रेंजर एवं बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम को सामने से एक जिप्सी आती दिखी। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें चीतल और नीलगाय का ताजा मांस मिला। साथ ही एक डबल बैरल की बंदूक, तीन खोखे, 13 जिंदा कारतूस और तीन बड़े चाकू भी मिले। पुलिस ने मौके से चार शिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि कोसी कांटा जाने वाली सड़क पर फौजी कॉलोनी स्थित एलएससी स्टोन क्रशर के पीछे खेत में घायल हालत में एक नीलगाय होने की सूचना देर शाम वन विभाग को मिली। वहां रहने वाले ने सूचना में बताया कि नीलगाय के जांघ में घाव है और वह चल नहीं पा रही है। वन विभाग ने जल्द ही उसको उपचार देकर उसके संरक्षण की बात कही। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि शिकारियों के हमले से घायल यह नीलगाय वहां से बचकर भाग गई होगी।

Back to top button