highlightUdham Singh Nagar

5 दिन से लापता नाबालिग को नहीं खोज पाई पुलिस, लोगों को आया गुस्सा

breaking uttrakhand newsगदरपुर : गदरपुर से गायब हुई लड़की के परिजन आज थाना अध्यक्ष गदरपुर से मिले। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी लड़की 3 फरवरी को लापता हुई थी। जिसकी खोजबीन करने के बाद 5 फरवरी को गदरपुर थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन, लड़की का पता नहीं चल पाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस से गायब लड़की की गंभीरता से ढूंढ करने की गुजारिश करने आए हैं। हमें पास के एक अन्य समुदाय के युवक पर शक है कि वह मेरी नाबालिक लड़की को भगा कर ले गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह का कहना है कि लड़की के लापता होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिस को ढूंढने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द बरामद कर लेगी। इस मामले  को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आरके महाजन ने कहा है कि पुलिस का सहयोग सकारात्मक है. अगर लड़की नहीं मिलती है तो हम बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

Back to top button