Big NewsDehradun

BJP विधायक ने CM को लिखी चिट्ठी, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग

breaking uttrakhand newsदेहरादून: द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की है। साथ ही पत्र में सरकार से गैरसैंण में आगामी बजट सत्र आयोजित करने की भी मांग की गई है। कर्णप्रयाग से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने द्वाराहाट विधायक की मांग का समर्थन किया है।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि गैरसैंण में सरकार ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया है। ऐसे में बजट सत्र 2020-21 का गैरसैंण में आयोजन किया जा सकता है। वहीं, गैरसैण आम जन भावनाओं से भी जुड़ा मुद्दा है। इसका भी ध्यान सरकार को रखना चाहिए। इससे लगता है कि एक बार फिर गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बार मांग सत्तासीन भाजपा के भीतर से ही उठी रही है।

Back to top button