Big NewsDehradun

उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी आज संभालेंगे IMA की कमान

breaking uttrakhand newsदेहरादून: मूल रूप से उत्तराखंड में चमोली जिले जिले के पोखरी विकासखंड के कम्द गांव के निवासी है। लेफ्टिनेंट जनरल नेगी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई है। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 49वें नए कमांडेंट होंगे। वह आज पदभार ग्रहण करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी वर्तमान में स्ट्रैजिक फोर्सेस कमांड के कमांडर हैं। इस कमान को स्ट्रैजिक न्यूक्लियर कमांड के रूप में भी जाना जाता है। जेस नेगी ले.जनरल एसके झा की जगह लेंगे। उन्होंने हाईस्कूल, इंटर सहित आगे की पढ़ाई मेरठ से की। 1977 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया। 1981 में डोगरा रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनको अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल समेत चार राष्ट्रपति पुरस्कारों से नवाजा गया है।

https://youtu.be/QIxm_4yJlwM

Back to top button