highlightUdham Singh Nagar

मकान की छत पर चल रहा था जश्न, भरभराकर टूट गई छत, कई घायल

breaking uttrakhand newsकाशीपुर: घर में गोद भराई की रश्म चल रही थी। इस दौरान मकान की छत गिर गई। मलबे के साथ नीचे गिरकर छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला काजीबाग कटोराताल के शिवकुमार की छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। इसको लेकर घर पर ही गोदभराई का कार्यक्रम रखा। पीरूमदारा से करीब 25 लोग यहां पहुंचे थे।

जैसे कार्यक्रम कार्यक्रम शुरू हुआ अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसमें कई लोग भी मलबे के साथ नीचेत गिर गए। 108 एंबुलेंस ने घायलों को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कटोराताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार घर तीन दशक पुराना है और मिट्टी से बनी थी। जिसके ऊपर लिंटर और मार्बल डाला गया था।

Back to top button