Dehradunhighlight

उत्तराखंड की पहाड़ियों ने फिर ओढ़ी बर्फीली चादर, हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान

breaking uttrakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड कम होने के बजाय और बढ़ रही है। इस बार बर्फबारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कई सालों बाद इतनी बर्फबारी हुई है। मसूरी, धनोल्टी, चकतराता और उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक हर पहाड़ी पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। बर्फबारी के कारण भारी ठंड हो गई है। कुछ स्थानों पर अब भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग के अनुमान एकदम सटीक बैठा और मंगलवार को सुबह से ही मौसम करवट बदलने लगा था। दिन में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हो गया था। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी रात को ही तेज हो गई थी। लगातार बारिश से जैसे-जैसे तापमान गिरता गया। बर्फबारी और तेज होती गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहे सकता है। चेतावनी को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्र के सभी जिलों के स्कूलों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई है। आसमान में आज भी बादलों को डेरा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और इस बार निचले इलाकों में भी एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग खासे परेशान हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button