
देहरादून: नगर निगम ने राजधानी में चलनेवाली सभी दुकानों पर लाइसेंस टैक्स लगाने का निर्णय लिया था। इसकी भनक लगते ही निगम में व्यापारी विरोध करने पहुंच गए। निगम के इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों में खासा आक्रोश है। इसके देखते हुए अब नगर निगम बैकफुट पर है।
नगर निगम के लगाए गए टैक्स के विरोध में आज देहरादून व्यापारी संगठनों कीे सभी एसोसिएशन से जुड़े सैकड़ों व्यापारी निगम में पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि व्यवसाय में पहले ही उनको नुकसान हो रहा है। ऐसे में अगर निगम भी शुल्क लेता है तो व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सभी एसोसिएशन के दबाव के बाद नगर निगम ने जिस टैक्स को लगाने की तैयारी की थी। उस फैसले को वापस ले लिया है। नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा।