Dehradunhighlight

अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट : पहाड़ में बारिश, मैदानों में कोहरे का पहरा

breaking uttrakhand newsदेहरादून : प्रदेश  में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है. साथ ही मैदानी जिलों में कोहरा छाने का अनुमान लगाया था, जो सही साबित हुआ। राजधानी में सुबह आंशिक बादलों के साथ हल्के कोहरे की चादर छायी रही । मौसम विभाग ने आज दिन में मौसम खुला रहने का अनुमान जताया है।
हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में शनिवार रात तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

Back to top button